अमेजन प्राइम वीडियो ने तमिल ओरिजिनल सीरीज सुडल – द वोर्टेक्स का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया!

चेन्नई 08 जून 2022 अमेजन प्राइम वीडियो ने तमिल ओरिजिनल सीरीज सुडल – द वोर्टेक्स का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया!

सुडल – द वोर्टेक्स को पुष्कर और गायत्री ने लिखा और रचा है। इसमें कथिर, ऐश्वर्या राजेश, श्रिया रेड्डी और राधाकृष्णन पार्थिबन मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज 17 जून से भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी

वॉलवॉचर फिल्म्स द्वारा निर्मित और ब्रम्मा और अनुचरण. एम, द्वारा निर्देशित सुडल – द वोर्टेक्स, प्राइम वीडियो की पहली तमिल ओरिजिनल सीरीज है, जिसका प्रीमियर हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, कैस्टिलियन स्पेनिश, लैटिन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी  विदेशी भाषाओं होगा। यह सीरीज अन्य दूसरी विदेशी भाषाओं में भी सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध होगी

अमेज़न प्राइम,लेटेस्ट और एक्सक्लूसिव मूवीजटीवी शोजस्टैंड-अप कॉमेडीअमेज़न ओरिजिनल्स व अमेज़ॅन प्राइम म्यूजिक के माध्यम से एड-फ्री संगीत की असीमित स्ट्रीमिंग के साथ अविश्वसनीय वैल्यू की पेशकश करता हैइसमें भारत के सबसे विस्तृत प्रॉडक्ट्स की फ्री फास्ट डिलीवरीटॉप डील्स तक जल्दी पहुंचप्राइम रीडिंग के साथ असीमित पढ़ने की सहूलियत और प्राइम गेमिंग के साथ मोबाइल गेमिंग कंटेंटये सब कुछ सिर्फ 1499 रुपये की वार्षिक सदस्यता पर उपलब्ध है। ग्राहक प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन को सब्सक्राइब करके भी सुडल – द वोर्टेक्स देख सकते हैं। प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन सिंगल-यूजरमोबाइल-ओनली प्लान है जो वर्तमान में एयरटेल प्री-पेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

चेन्नई, 7 जून, 2022: प्राइम वीडियो ने आज दिलचस्प मिस्ट्री से भरपूर, तमिल में अपनी पहली लॉन्ग-फ़ॉर्म स्क्रिप्टेड ओरिजिनल सीरीज सुडल – द वोर्टेक्स का ट्रेलर लॉन्च किया। पुष्कर और गायत्री की डायनामिक जोड़ी द्वारा लिखित तथा ब्रम्मा और अनुचरण एम द्वारा निर्देशित, आठ एपिसोड वाला यह इंवेस्टिगेटिव शो एक दिलचस्प और रोमांचक राइडथ्रू का वादा करता है। इसकी कहानी एक गुमशुदा लड़की की तलाश करने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह से एक छोटे से औद्योगिक शहर का ताना-बाना बिखर चुका है। कथिर, ऐश्वर्या राजेश, श्रिया रेड्डी और राधाकृष्णन पार्थिबन जैसे शानदार कलाकारों से सजी तमिल ओरिजिनल सीरीज, सुडल – द वोर्टेक्स का प्रीमियर हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु जैसी भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी के साथ ही साथ फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, कैस्टिलियन स्पेनिश, लैटिन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में भी होगा। सीरीज चाइनीज, चेक, डेनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इंडोनेशियाई, कोरियाई, मलय, नॉर्वेजियन बोकम, रोमानियाई, रूसी, स्वीडिश, थाई, यूक्रेनी और और वियतनामी सहित कई विदेशी भाषाओं में सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध होगी। प्राइम मेंबर्स, भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में 17 जून, 2022 से सुडल – द वोर्टेक्स को देख सकेंगे।

सुडल – द वोर्टेक्स की कहानी तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे की एक लड़की के लापता होने के साथ शुरू होती है। यह इंवेस्टिगेटिव ड्रामा एक गुमशुदा की तलाश के साथ शुरू होता है और जल्द ही दिल को छू लेने वाले एक थ्रिलर में तब्दील हो जाता है, जिसमें हर मोड़ पर एक नया ट्विस्ट सामने आता है। कहानी का हर किरदार अपने-आप में एक रहस्य को समेटे हुए है। वहीं कुछ लोग शहर और इसके नाजुक सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की फिराक में लगे हैं। एक एनुअल कल्चरल फेस्टिवल के बैकग्राउंड में तैयार, यह सीरीज छिपे हुए एजेंडे और जज्बातों के रोलरकोस्टर के साथ झूठ, छल और संदिग्ध किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो दर्शकों को उनकी सीटों से बांधकर रखेगी। तेज गति का स्क्रीनप्ले और कुछ शानदार परफॉर्मेंसेज से भरपूर, यह सीरीज दर्शकों को रहस्यों के समंदर में गोते लगाने के साथ ही उनमें और कौतूहल जगाने का वादा करती है।

सीरीज के पहले चार एपिसोड का निर्देशन कर चुके ब्रम्मा ने कहा, “आखिरकार हमारी मेहनत का दर्शकों तक पहुंचना दिल को छू लेने वाला है। सीरीज में कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंसेज और एक दिलचस्प नरेटिव हे जो हर एपिसोड के साथ सभी को अनुमान लगाते हुए छोड़ेंगे। सुजल – द वोर्टेक्स अलग तरह से कहानी कहने की एक कोशिश है जो निश्चित रूप से कई स्तरों पर दर्शकों को छू जाती है। कहानी के कोर में एक डार्क मिस्ट्री के साथ, हालात के उतार-चढ़ाव, विश्वासों और रहस्यों के एक रोलरकोस्टर के माध्यम सीरीज आगे बढ़ती है जो किरदार और दर्शकों को क्या सच है और क्या नहीं के बीच झूलते हुए छोड़ते हैं। पुष्कर और गायत्री के साथ काम करने और एक दर्शकों को शानदार व्यूइंग एक्सपीरिएंस देने के उनके विजन को शेयर करने में मुझे खुशी हो रही है। अब तक अपने काम की वजह से उन्हें अपार सफलता मिल चुकी है और सुडल – द वोर्टेक्स के साथ भी हम उसको दोहराने की उम्मीद करते हैं। प्राइम वीडियो पर सीरीज के वर्ल्ड प्रीमियर और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों से प्रतिक्रियाओं का हमें बेसब्री से इंतजार है।

सीरीज के एपीसोड 5-8 का निर्देशन करने वाले अनुचरन. एम ने कहा, “जब मुझसे सुडल – द वोर्टेक्स के लिए संपर्क किया गया, तो कहानी की गति और कॉम्लेक्सिटी से मैं तुरंत प्रभावित हो गया। घटनाओं का सीक्वेंस इस तरह से तैयार किया गया है कि वह दर्शकों को स्क्रीन पर बांधे रखता है। इस शानदार थ्रिलर को बनाने में मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं पुष्कर और गायत्री का आभारी हूं। इस कहानी को जीवंत बनाने के लिए पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। जो थ्रिलर जॉनर में इसे एक अलग मुकाम देता है। हमें खुशी है कि सुडल- द वोर्टेक्स को प्राइम वीडियो पर कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में पेश किया जाएगा। यह हमें कहानी को एक बार में व्यापक दर्शकों तक ले जाने और उनका मनोरंजन करने और उनको बांधे रखने में सक्षम बनाता है।

सीरीज में सब-इंस्पेक्टर सक्कराई की भूमिका निभाने वाले कथिर ने कहा, सुडल – द वोर्टेक्स का हिस्सा बनना और आपके लिए एक शानदार कहानी लेकर आना जो निश्चित रूप से आपका मनोरंजन करने के साथ ही आपको अपनी सीटों से बांधकर रखती है, एक अविश्वसनीय एहसास है। कहानी के केंद्र में एक डार्क मिस्ट्री चलती है, सीरीज़ हर बार शार्प ट्विस्ट्स एंड टर्न्स के माध्यम से आगे बढ़ती है, और दर्शकों को कोई एक पक्ष नहीं लेने देती। एक टीम के रूप में, हमने इस असली, रोचक कहानी को जीवंत करने के लिए बहुत मेहनत की है। 240 देशों और क्षेत्रों में सुडल – द वोर्टेक्स का प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर का मुझे इंतजार है।”

सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहीं ऐश्वर्या राजेश ने कहा, “, कुछ ऐसी कहानियाँ हैं, एक एक्टर के तौर पर जिनका आप हिस्सा बनने की ख्वाहिश रखते हैं और शुक्रगुजार महसूस करते हैं। सुडल – द वोर्टेक्स मेरे लिए एक ऐसा ही अनुभव था।  

इस तरह की टैलेंटेड टीम और शानदार एक्टर्स के साथ काम करना वास्तव में खुद को समृद्ध करने वाला रहा है। हालांकि सीरीज एक स्माल-टाउन केस को दर्शाती है, लेकिन इसकी कहानी ऐसे तत्वों से भरपूर है जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी और उन्हें अपनी स्क्रीन से चिपकाए रखेगी। यह एक रोमांचक जर्नी रही है और मुझे खुशी है कि हम कच्ची, विश्वसनीय और अलग हटकर कहानी देने में सक्षम हैं। सुडल – द वोर्टेक्स मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगी क्योंकि एक अविश्वसनीय शो होने के साथ ही यह पहली बार है जब मैं एक डिजिटल सीरीज़ में काम कर रही हूँ!”

इंस्पेक्टर रेजिना का किरदार निभाने वाली श्रिया रेड्डी ने कहा, सुडल – द वोर्टेक्स जज्बातों, रोमांच, ड्रामा और रहस्य का एक भँवर पेश करता है, जिसे दर्शक निश्चित रूप से पसंद करेंगे। थ्रिलर जॉनर में क्लिच और फार्मुलेटिक स्टोरीटेलिंग से परे जाने के अपने इरादे में सुडल रिफ्रेशिंग और यूनिक है। इस तरह की शानदार सीरीज का हिस्सा बनने के लिए मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं रचनाकारों और निर्देशकों का आभारी हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इसे देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना मजा हमें इसे फिल्माते समय आया। एक चीज जिसको लेकर मैं आपसे बिल्कुल वादा कर सकता हूं कि इस सीरीज में अंतिम क्षणों तक सभी लोग अनुमान लगाना जारी रखेंग। तो, एक बेहतरीन रोमांचक ड्रामे के लिए हो जाइए तैयार!

सीरीज में एक अहम किरदार निभाने वाले राधाकृष्णन पार्थिबन ने कहा, “लंबे समय से हम इस कहानी के साथ जी रहे हैं और सांस ले रहे हैं। दर्शकों को एक शानदार अनुभव का हिस्सा बनाकर वाकई बहुत अच्छा महसूस होता है। पुष्कर और गायत्री ने निर्देशकों ब्रम्मा और अनुचरण के साथ मिलकर एक ऐसी शानदार कहानी देने का काम किया है जो क्रेडिट रोल के बाद लंबे समय तक दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाई रहेगी। इंडस्ट्री में 40 साल बिताने के बाद,  ऐसे कमाल के को-एक्टर्स और क्रिएटर्स के साथ ऐसी सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करना, उत्साह से भर देने वाला है। मुझे अमेजन प्राइम वीडियो पर अनेक भाषाओं में सीरीज के ग्लोबल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार है। कहानी की यूनिवर्सल नेचर को देखते हुए, मुझे यकीन है कि यह विभिन्न संस्कृतियों और क्षेत्रों के दर्शकों के साथ रेजोनेट होगी!

XXX

Suzhal- The Vortex will join the thousands of TV shows and movies from Hollywood and Bollywood inthe Prime Video catalogue. These include Indian-produced Amazon Original series Modern Love Mumbai, Mumbai Diaries, The Family Man, ComicstaanSemma Comedy Pa,Breathe: Into The Shadows, Bandish Bandits, Paatal Lok, Tandav, Mirzapur Season 1 & 2, The Forgotten Army – AzaadiKe Liye, Sons of the Soil: Jaipur Pink Panthers, Four More Shots Please, Made In Heaven, and Inside Edge, Indian films such as Coolie No. 1, GulaboSitabo, Durgamati, Chhalaang, Shakuntala Devi, PonmagalVandhal, French Biriyani, Law, SufiyumSujatayum, Penguin, Nishabdham, Maara, V, CU Soon, SooraraiPottru, Bheema Sena Nala Maharaja, Drishyam 2, Halal Love Story, Middle Class Melodies, PuthamPudhuKaalai, Unpaused among others and the award-winning and critically acclaimed global Amazon Originals like Borat Subsequent Moviefilm, Tom Clancy’s Jack Ryan, The Boys, Hunters, Fleabag, and The Marvelous Mrs. Maisel. All this is available at no extra cost for Amazon Prime members. The service includes titles in Hindi, Marathi, Gujarati, Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam, Punjabi, and Bengali.

Prime members will be able to watch the series anywhere and anytime on the Prime Video app for smart TVs, mobile devices, Fire TV, Fire TV stick, Fire tablets, Apple TV, etc. In the Prime Video app, Prime members can download episodes on their mobile devices and tablets and watch anywhere offline at no additional cost. Prime Video is available in India at no extra cost with Prime membership for just 1499 annually or 179 monthly, new customers can find out more atwww.amazon.in/prime and subscribe to a free 30-day trial.

error: Content is protected !!